Planting trees today for a greener, safer, and sustainable future.

ग्रिड इंडिया में 6 महीने की इंटर्नशिप का मौका: ₹50,000 प्रति माह स्टाइपेंड

"बिना किसी परीक्षा के पाएं भारत सरकार के मिनिरत्न उपक्रम में इंटर्नशिप का शानदार अवसर; 6 महीने में मिलेंगे ₹3 लाख तक का स्टाइपेंड।"

 

भारत सरकार के बिजली मंत्रालय (Power Ministry) के अंतर्गत आने वाली मिनिरत्न पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA) ने देश के इंजीनियरिंग, पोस्ट-ग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों के लिए एक बेहतरीन इंटर्नशिप प्रोग्राम (Internship Program) का ऐलान किया है। इस 6-महीने की इंटर्नशिप के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹50,000 प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के तहत अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। इंटर्नशिप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों की अवधि को आवश्यकतानुसार आगे 3 महीनों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

कब, कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ग्रिड इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: grid-india.in

आवेदन का तरीका: वेबसाइट के Career सेक्शन में जाएं ➔ Current Openings लिंक पर क्लिक करें ➔ उपलब्ध फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर जमा करें।

अंतिम तिथि (Last Date): आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं होनी अनिवार्य हैं:

B.E. / B.Tech / B.Sc (Engg.) / IDD: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल (पावर), इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर सिस्टम्स इंजीनियरिंग या पावर इंजीनियरिंग में फुल-टाइम रेगुलर डिग्री, जिसमें कम से कम 65% अंक या समतुल्य CGPA होना आवश्यक है।

M.Tech / MSR / M.E.: पावर सिस्टम्स या संबंधित विशेषज्ञता (Specialisation) में फुल-टाइम रेगुलर कोर्स। अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

Ph.D.: पावर सिस्टम्स या इससे जुड़ी शाखाओं में Ph.D. कर रहे रिसर्च स्कॉलर्स (जो अपनी डिग्री पूरी कर रहे हैं) भी पात्र हैं।

आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि तक) के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस इंटर्नशिप के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित या प्रतियोगी परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।

मेरिट के आधार पर चयन: उम्मीदवारों का चयन उनकी पात्रता, शैक्षणिक रिकॉर्ड (Academic Performance), प्रासंगिक अनुभव/एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री और आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके किया जाएगा।

पदों का विवरण और रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन

ग्रिड इंडिया ने कुल 15 रिक्त पदों के लिए यह इंटर्नशिप निकाली है। देश के विभिन्न लोड डिस्पैच सेंटरों (LDC) के आधार पर पदों का आवंटन इस प्रकार है:

सेंटर का नाम (Location)पदों की संख्या
NLDC (नई दिल्ली)03
NRLDC (नई दिल्ली)03
WRLDC (मुंबई)03
SRLDC (बैंगलोर)03
ERLDC (कोलकाता)02
NERLDC (गुवाहाटी)01
कुल पद (Total Posts)15

स्टाइपेंड और अवधि (Financial Support)

मासिक स्टाइपेंड: ₹50,000 प्रति माह

कुल समय सीमा: 6 महीने (जिसमें छात्र को कुल ₹3,000,00 (3 लाख रुपये) का स्टाइपेंड मिलेगा)।

विस्तार (Extension): छात्र के काम और प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर इंटर्नशिप को 3 अतिरिक्त महीनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

 

#GridIndia #Internship2026 #EngineeringJobs #StipendJobs #GridControllerOfIndia #HigherEducation #CareerOpportunity #HindiNews #FreshersJobs

Latest Blogs